चरखी दादरी। गांव बडराई के समीप स्कूटी की चपेट में आने से व्यक्ति चोटिल हो गया। उसे भिवानी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस बयान में घायल मांगेराम निवासी बडराई ने बताया कि चार जनवरी को वह अपने खेत से घर लौट रहा था। उसके साथ उसका बेटा भी था। जब वे कुछ दूरी पर पहुंचे तो रास्ते में स्कूटी सवार ने मांगेराम को चपेट मार दी, जिससे उसे हाथ व पैर में चोटें आई। उसे भिवानी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद