फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जिलों के प्रतिनिधियों ने नशामुक्ति का लिया संकल्प

विज्ञापन
कार्यशाला में नशामुक्ति पर नाटिका प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली के सहयोग से ग्रामीण विकास मंडल भारत विकास परिषद द्वारा यादव धर्मशाला में आयोजित नशा मुक्ति कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला के समापन सत्र में उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज में नशे का कोई स्थान नहीं हो सकता। राष्ट्र की मानव शक्ति के रूप में युवा पीढ़ी का तीव्र राष्ट्र निर्माण में योगदान सुनिश्चित करना है तो समाज से नशा का समूल नाश करना अपरिहार्य है। यह काम समाज के लोग खुद करेंगे, जिसमें सामाजिक संस्थाओं की बड़ी भूमिका हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों को आगाह किया कि प्रगतिशील हरियाणा नशा की बुराई में भी ऊपर के पायदान पर है इसके लिए जागरूक और जिम्मेदार समाज को पहल करनी होगी कार्यशाला के सत्र में विश्व युवक केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी अजीत राय ने कहा विश्व युवक केंद्र देशभर में विभिन्न मुद्दों पर सामाजिक पहल के लिए इस प्रकार के आयोजन में सहभागी बनता है।
राष्ट्रीय दिव्यांग सेवा केंद्र लुधियाना के सहायक निदेशक पंकज जैन ने व्यक्ति विशेष कर नशा के आदी लोगों के मनोवैज्ञानिक पहलू पर दो सत्र में व्याख्या की। जनता स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर यशवीर सिंह ने नशा और युवा मानसिकता का प्रतिभागियों के साथ विश्लेषण रखा। मनोवैज्ञानिक डॉ. राधेश्याम ने नशा मुक्ति के उपायों व रणनीति पर बात रखी। योग विशेषज्ञ डॉक्टर हरीश ने योग प्राणायाम के माध्यम से नशा मुक्ति का रास्ता दिखाया । कार्यशाला के दौरान सात जिलों के प्रतिनिधियों ने भविष्य में नशा मुक्ति कार्यक्रम को नियमित रूप से जारी रखने के लिए संवाद तंत्र विकसित करने का निर्णय लिया। समापन समारोह का संचालन राजीव अरोड़ा ने किया। आगंतुकों का स्वागत राजेंद्र यादव तथा आभार ज्ञापन सुनील ने किया । आयोजन में मंजू वत्स, जय भगवान,चंद्रमोहन, मुकेश नत्थूराम, संजय एडवोकेट, सविता सोनी, कविता, आशा पाहवा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें