फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के आदर्श को जीवन में अपनाएं लोग : शास्त्री

Mon, 06 Apr 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कथा सुनाते पं. चंद्रप्रकाश शास्त्री। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के पंचनद चौक के समीप स्थित संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में आयोजित 62वें वार्षिक महोत्सव एवं श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का रविवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर श्री धाम वृंदावन से पधारे कथावाचक पं. चंद्र प्रकाश शास्त्री ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन एवं राजतिलक का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कथा का समापन कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सेवा, त्याग एवं समर्पण को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा, संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में रामचरित मानस की गूढ़ व्याख्या के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार एवं जीवन मूल्यों की प्रेरणा दी गई। कथा के उपरांत स्थानीय आदर्श धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीराम की आरती एवं विश्व शांति की प्रार्थना के साथ हुआ।
रविवार की कथा में यजमान की भूमिका राजेश सिंगल, दर्शना अर्जुन देव प्रधान, अंजू करन सचदेवा, आशा वासदेव आनंद, शुभम सोनिया, सुरेन्द्र मुंजाल, नीलम अर्जुन सनेजा, कैलाश मनोहर नारंग, सुदेश देसराज मदान ने निभाई। इस अवसर पर लाजवंती, संतोखी बाई, लक्ष्मी बाई, पूनम ठुकराल, शान्ता, पूनम अरोड़ा, राज कुमारी ठुकराल, दर्शना ठुकराल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें