फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मरीजों को सस्ते दामों पर मिलेंगे दवाएं और इंप्लांट, अमृत फार्मेसी से घटेगा खर्च

Thu, 23 Apr 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में जल्द ही अमृत (अर्फोडेबल मेडिसिन एंड रिलाएब्ल इंप्लांट फॉर ट्रीटमेंट) फार्मेसी की शुरुआत की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय ने इस परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही अमृत फार्मेसी खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अमृत फार्मेसी खुलने से जिले के मरीजों को अस्पताल परिसर में ही सस्ती दवाएं और ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट्स मिल सकेंगे।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने अमृत फार्मेसी का संचालन शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए अस्पताल परिसर में करीब एक हजार वर्ग फीट में नया ब्लॉक तैयार किया जाएगा। इस ब्लॉक में दवाओं के भंडारण और वितरण की आधुनिक व्यवस्था होगी, ताकि मरीजों को अधिक समय तक कतारों में न खड़ा होना पड़े। बताया जा रहा है कि अमृत फार्मेसी का संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप पीपीपी मोड़ के तहत होता है।
परिसर में ही मिल सकेंगी सभी दवाएं, महंगे इंप्लांट्स से मिलेगी राहत
नागरिक अस्पताल में वर्तमान में हड्डी रोग और सामान्य रोगों से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा है। हड्डियों से संबंधित ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट्स जैसे रॉड, प्लेट व अन्य उपकरण अस्पताल में उपलब्ध नहीं होते। इसके चलते मरीजों को ये इंप्लांट्स महंगे दामों पर बाहर से खरीदने पड़ते हैं लेकिन परिसर में अमृत फार्मेसी खुलने से यह समस्या भी लगभग खत्म हो जाएगी। इसमें उच्च गुणवत्ता के इंप्लांट्स रियायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

अमृत फार्मेसी के लाभ
अमृत फार्मेसी केंद्र सरकार की एक पहल है। जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले व्यक्तिगत खर्च को कम करना है। अमृत फार्मेसी में कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों की दवाएं बाजार भाव से 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर मिलती हैं। इसमें प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं ही रखी जाती हैं। मरीजों को दवाओं के साथ-साथ इंप्लांट्स आदि भी एक ही स्थान पर मिल सकेंगे। कई जगहों पर अमृत फार्मेसी का संचालन दिन और रात को भी होता है।
वर्सन :
दादरी नागरिक अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी खोलने की मंजूरी मुख्यालय से मिल गई है। अब अमृत फार्मेसी के लिए करीब एक हजार वर्ग फीट जगह पर नया ब्लॉक तैयार किया जाएगा। अमृत फार्मेसी खुलने से मरीजों को यहीं पर कम दाम में बेहतर गुणवत्ता वाली दवाएं और इंप्लांट्स मिल सकेंगे।
विज्ञापन

डॉ. कमल कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें