फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रात्रि जागरण में भजन गाते-गाते प्रभु के चरणों में लीन हुए पंडित रामकिशन

विज्ञापन
पुजारी रामकिशन।  फाइल फोटो 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव पालड़ी निवासी प्राचीन ठाकुर मंदिर के पुजारी रहे 68 वर्षीय पंडित रामकिशन के निधन से पूरे गांव में शोक छा गया। मंगलवार रात माता मंदिर में आयोजित रात्रि जागरण के दौरान वे भजन गाते-गाते झूमते हुए अंतिम सांस ली। अचानक हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। रामबाग में उनके ज्येष्ठ पुत्र अनिल ने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

धार्मिक और सामाजिक जीवन में योगदान
पंडित रामकिशन बचपन से ही मंदिर सेवा में समर्पित रहे और गांव के धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी रखते थे। सरल स्वभाव और गहरी भक्ति भावना वाले उन्हें गांव में श्रद्धा और सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। पहले वे सिलाई का काम करते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से केवल धार्मिक सेवा में लगे रहे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में जजपा नेता व पूर्व सरपंच कैलाश पालड़ी, प्रवीण, भगवतदयाल जोशी, उमेद पुजारी, संजय शर्मा, राजकुमार पुजारी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें