फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कबड्डी खिलाड़ी मौत मामला में पंचायत : ग्रामीण तीन से डीसी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू कर देंगे धरना

विज्ञापन
आदमपुर डाढ़ी में आयोजित पंचायत में अपनी बात रखता वक्ता। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। आदमपुर डाढ़ी निवासी महिला कबड्डी खिलाड़ी मौत मामले में बुधवार सुबह गांव में सर्वजातीय पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में वक्ताओं ने कबड्डी खिलाड़ी हत्या और उसके दादा के आत्महत्या मामले में पुलिस पर ढुलमुल कार्यप्रणाली अपनाने का आरोप लगाया। सर्वसम्मति से इन मामलों में कार्रवाई के लिए पुलिस को दो जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया है और इसके बाद तीन जनवरी से ग्रामीण लघु सचिवालय में डीसी कार्यालय के सामने क्रमिक भूख हड़ताल और धरना शुरू कर देंगे। पंचायत में करीब 150 ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सवा 11 बजे गांव के पंचायत घर में सर्वजातीय पंचायत शुरू हुई। पंचायत में पूर्व सरपंच छाजूराम ने कहा कि खिलाड़ी हत्याकांड को करीब तीन माह हो चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस ढीली कार्यप्रणाली के चलते ही मृतका के दादा को आत्महत्या करनी पड़ी और बरामद सुसाइड नोट के आधार पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दो जनवरी तक अगर इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो तीन जनवरी से डीसी कार्यालय के सामने क्रमिक भूख हड़ताल और धरना शुरू कर दिया जाएगा। पंचायत में मौजूद सभी ने इस पर सहमति जताई। पंचायत में बलबीर, पूर्व सरपंच हनुमान, रिटायर्ड पटवारी सूरजभान, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र, लीलाराम जांगड़ा, गोपाल, जांगड़ा समाज के जिला प्रधान रविंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।
विसरा रिपोर्ट जल्द मंगवाने के लिए उपायुक्त को दिया जाएगा ज्ञापन
पंचायत में निर्णय लिया गया कि तीन जनवरी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर खाप-13 की पंचायत आयोजित होगी। इसके अलावा इस मामले को लेकर महिला आयोग को पत्र लिखा जाएगा। मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच से करवाने की भी मांग की गई। इसके अलावा फैसला लिया गया कि विसरा रिपोर्ट जल्द मंगवाने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

ये है मामला
आदमपुर डाढ़ी निवासी सोलह वर्षीय महिला कबड्डी खिलाड़ी गत 27 सितंबर को घर से लापता हुई थी और 29 सितंबर की सुबह उसका शव गांव के तालाब में मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर दादरी-नारनौल मुख्यमार्ग जाम किया था। इस घटना के करीब सवा माह बाद मृतका के दादा ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के दादा ने सुसाइड नोट में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इन मामलों में तब से ही ग्रामीण और परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें