फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाढड़ा उपमंडल के 30 गांवों में बनेंगे ऑक्सीजन पार्क

Wed, 12 Mar 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 45
विज्ञापन



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलते विधायक उमेद पातुवास। स्रोत : स्वयं

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। पर्यावरण संरक्षण और आमजन को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए माइनिंग फंड के करोड़ों रुपये से बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के 30 गांवों में पार्क निर्माण किया जाएगा। विधायक उमेद पातुवास के मांगपत्र पर पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने विभागीय स्वीकृति प्रदान कर चरखी दादरी के जिला उपायुक्त को एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा है।
माइनिंग के कारण लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से राहत मिल सके। इसके लिए बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास ने विधानसभा सत्र में पार्क बनाने की आवाज उठाई तो इसे स्वीकार करते हुए 30 गांवों में पार्क निर्माण करने के लिए जिला उपायुक्त को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक उमेद पातुवास ने बताया कि विधानसभा बाढड़ा के गांव पातुवास, दूधवा, हड़ौदा, हड़ौदी, कारी दास, बाढड़ा, काकड़ौली सरदारा, बेरला, बलकरा, चिडिय़ा, जावा, आदमपुर, कलियाणा, ऊण, मेहडा, खेड़ी बत्तर व महराणा आदि में पार्क बनाए जाएंगे। ठोस कचरा प्रबंधन के लिए प्रत्येक गांव में ई-रिक्शा उपलब्ध करवाए जाने, डस्टबिन रखवाने के भी सरकार ने आदेश जारी किए हैं। विधायक उमेद पातुवास ने सीएम नायब सिंह सैनी, सांसद धर्मबीर सिंह को भी मांगपत्र दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें