फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्गेनिक खेती पर्यावरण, स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से लाभकारी : राकेश बेनीवाल

Sat, 22 Mar 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
आर्गेनिक खेती के बारे में जानकारी देते हुए राकेश बैनीवाल। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। आर्गेनिक खेती पर्यावरण, स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से लाभकारी है। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान युवा क्लब की ओर से 23 मार्च को भिवानी में वसंत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित अन्य राज्यों के किसान भी जुटेंगे। ये बातें किसान किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनीवाल ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदूषण भरे माहौल में हमें भोजन व पानी को शुद्ध करने की आवश्यकता है। ताकि, रासायनिक खेती से तैयार भोजन के दुष्प्रभावों से बचा जा सके। इसके लिए किसान युवा क्लब पंजाब, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को एक मंच पर लाकर इस खेती को बढ़ावा देने की मुहिम तेज करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
इसी उद्देश्य के साथ 23 मार्च को सायं 4 से 8 बजे तक भिवानी मेला ग्राउंड में किसान वसंत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान युवा क्लब की ओर से एक एप भी लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन

विनीत पिलानिया ने कहा कि आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केवाईसी की ओर से एक मशीन तैयार की जा रही है, जिससे फसलों में रसायन की मात्रा का पता चल सके। इससे आर्गेनिक खेती के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि किसान युवा क्लब से 1700 किसान जुड़े हुए हैं, जो अलग-अलग मंचों के माध्यम से अपने जैविक उत्पादों को बेचते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर केवाईसी संस्थापक सदस्य सुधीर तंवर, संस्थापक सदस्य बबीता यादव, विनय सांगवान, विक्की हुड्डा, प्रद्युम्न व अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें