फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 28 हजार बकायेदार दबाए बैठे हैं 52 करोड़, अब बिजली कनेक्शन काटेगा विभाग

Sat, 22 Mar 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 अधिकारियों की बैठक लेते हुए हिसार जोन के चीफ इंजीनियर नवीन वर्मा। 
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां/बौंदकलां। बिजली निगम जिले में 31 मार्च तक बकायेदारों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। निगम की ओर से इसके लिए डिवीजन ही नहीं, गांव स्तर पर टीमों का गठन कर दिया गया है। जेई, फोरमैन व लाइनमैन की भी टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

हिसार जोन के चीफ इंजीनियर के निर्देश पर निगम यह बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। इस समय जिले भर में 28,000 बकायेदार हैं। इनकी तरफ से 52 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है।
वहीं, इस समय लाइन लॉस 15 से 19 प्रतिशत तक बना हुआ है। बिजली निगम अब 31 मार्च तक बकायेदारों पर फोकस करेगा। निगम की योजना है कि वित्त वर्ष के अंत तक जितना हो सके रिकवरी की जाए। अकेले शहर में 20 टीमें इस काम में जुट गई हैं। झोझूकलां डिवीजन में 24 टीमें तैनात की गई हैं। इसी प्रकार, बाढड़ा डिवीजन में भी काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

-इन डिवीजन में भी हैं बकायेदार उपभोक्ता
अटेला डिवीजन के तहत 1500 बकायेदार हैं। इनकी तरफ से 2.25 करोड़ रुपये बिजली बिल के रूप में बकाया है। इसी प्रकार, बाढड़ा में 3200 बकायेदार हैं। इनकी तरफ से 9.50 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें से निगम 90 बकायेदारों के कनेक्शन काट चुका है। इस 9.50 करोड़ में निगम 1.50 करोड़ की रिकवरी कर चुका है। अब शेष सभी बकायेदारों के या तो कनेक्शन काटेगा या वसूली करेगा। बिजली निगम लाइन लॉस को और नीचे लाने की दिशा में भी काम कर रहा है। इस दौरान बिजली चोरों पर भी विशेष नजर रहेगी।

- सब अर्बन डिवीजन में 2700 बकायेदार
सब अर्बन ग्रामीण डिवीजन के तहत 2700 बकायेदार हैं। इनकी तरफ से 3.50 करोड़ रुपये बकाया है। सब अर्बन का लाइन लॉस 19 से 21 प्रतिशत के बीच बना हुआ है। अब निगम बकायेदारों के खिलाफ सख्ती करने जा रहा है। इसे लेकर हिसार जोन के चीफ इंजीनियर नवीन वर्मा की ओर से निर्देश दिए गए हैं।




-बिजली निगम 31 मार्च तक बड़े पैमाने पर अभियान चलाएगा। बकायेदार उपभोक्ता बकाया राशि जमा करवा दें, अन्यथा कनेक्शन काटा जाएगा। इस अभियान के लिए गांव स्तर पर टीमों का गठन कर दिया गया है। बिजली निगम उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने को तत्पर है।

-राकेश कुमार, एसडीओ सब अर्बन, बिजली निगम


-नगर में 20 टीमों का गठन किया गया है। 31 मार्च तक यह विशेष अभियान चलेगा। जिले भर में बकायेदारों की तरफ से 52 करोड़ रुपये बिजली बिल का बकाया है। उपभोक्ता नियमित रूप सेे बिजली जमा करवाएं।
विज्ञापन


-गौरव कुमार, एसडीओ शहरी, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें