फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर में खुले नालों पर 30 लाख की लागत से लगेंगे ढक्कन, 38 लाख खर्च कर होगी नालों-नालियों की सफाई

Sat, 28 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के बस स्टैंड रोड पर खुला पड़ा नाला।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद शहर में सभी नालों पर ढक्कन लगवाएगी। इस प्रोजेक्ट पर 30 लाख का बजट खर्च होगा। इसके साथ ही परिषद नालों व नालियों की सफाई पर 38 लाख रुपये का बजट खर्च करेगी। इस समय नालों की सफाई न होने से दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालों पर ढक्कन न होने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। शहर में करीब 15 नाले हैं।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न भागों में दूषित पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण कर रखा है। नालों के जरिए दूषित पानी की निकासी की जाती है। मेन बाजार व कॉलोनियों में नाले बने हुए हैं। नालों पर ढक्कन न होने से हादसों का भी अंदेशा बना रहता है। आसपास दुर्गंध बनी रहती है। इस समय नाले गाद एवं कचरे से अटे हुए हैं। शहर में लोहारू रोड पर मुख्य नाला जगह-जगह से खुला होने से दुकानदारों व आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। दुकानदार कई बार विभाग से इनकी सुध लिए जाने की मांग कर चुके हैं। कई बार लावारिस पशु भी नालों में गिर जाते हैं।
घिकाड़ा रोड, रेलवे रोड, तिकोना पार्क, ढाणी रोड, ढाणी फाटक से दिल्ली बाईपास रोड सहित करीब 15 नालों की स्थिति खराब बनी हुई है। नाले गाद एवं कीचड़ से अटे होने से पानी आगे नहीं बढ़ पाता है। थोड़ी-सी बारिश होने से ओवरफ्लो हो जाते हैं। इससे पानी सड़कों पर फैल जाता है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

अब नगर परिषद इन नालों की सुध लेने जा रही है। इसके तहत सभी नालों व नालियों की सफाई करवाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर 38 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इसी प्रकार सभी नालों पर ढक्कन लगाने का काम भी होगा। इस कार्य पर 30 लाख का बजट खर्च होगा। इन दोनों प्रोजेक्ट को वित्तीय कमेटी ने पास कर दिया है। अब जल्द ही अगली प्रक्रिया शुरू होगी। करीब एक माह में प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
वर्जन :
शहर में सभी नालों पर ढक्कन लगवाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर 30 लाख का बजट खर्च होेगा। नालों व नालियों की सफाई पर 38 लाख का बजट खर्च होगा। वित्तीय कमेटी की ओर से प्रोजेक्ट मंजूरी मिल गई है। बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें