फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, एक अप्रैल तक किए जा सकेंगे आवेदन

Fri, 13 Feb 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार 13 फरवरी से शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया आगामी एक अप्रैल तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

दादरी स्थित सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा प्रति आवेदन परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार उनकी योग्यता के अनुसार दो अग्निवीर श्रेणी के लिए आवेदन करने का विकल्प इस वर्ष भी दिया गया है। अग्निवीर श्रेणी में प्राथमिकता का विकल्प है, जिसको उम्मीदवार को आवेदन करते समय चुनाव करना है।
भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीरों कि भर्ती दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) व द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को अपना नाम वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एन आई सी डॉट इन पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक अप्रैल 2026 के बाद बंद कर दी जाएगी।
भर्ती निर्देशक ने बताया कि चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले के जिन युवाओं का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या बारहवीं कक्षा पास कर ली है या जो अभ्यर्थी 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। बशर्ते वे अन्य सभी शर्तों को पूरा करते हों।
उन्होंने बताया कि यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के पद के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक और आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है, वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपने निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फॉर्म खोलें, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें