फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेलमंत्री के आदेश पर चांदवास के खेल स्टेडियम में वॉलीबाल काेच की नियुक्त

Mon, 06 Apr 2026 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
खेल स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने के दौरान मौजूद खिलाड़ी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
कादमा। चांदवास गांव के खेल स्टेडियम में प्रदेश के खेल मंत्री व उपायुक्त ने वॉलीबाल काेच की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है जिसके बाद ग्रामीणों ने स्टेडियम का ताला खाेल दिया है और वॉलीबाल काेच की नियुक्ति पर खुशी का इजहार किया है। पंचायत समिति सदस्य सुनील ने बताया कि चांदवास गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सरकार व प्रशासन ने वॉलीबाल काेच कुनाल की नियुक्ति के आदेश दिए है। इससे अब खिलाड़ियों काे गांव के खेल स्टेडियम में वॉलीबाल खेलने की सभी सुविधाएं मिल पाएंगी और सैकड़ों खिलाड़ी पूर्व की भांति स्टेडियम में अभ्यास कर सकेंगे। काेच की नियुक्ति से खेल नर्सरी तैयार हाेगी। ग्रामीणों ने वॉलीबाल काेच की नियुक्ति हाेने पर खुशी का इजहार किया है। बीडीसी सुनील ने कहा कि वॉलीबाल खिलाडि़यों काे अब गांव के खेल स्टेडियम में सभी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

चांदवास गांव के खेल स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से वॉलीबाल नर्सरी अलॉट नहीं की गई। इसके बाद खिलाड़ी व ग्रामीणाें में राेष फैल गया। रविवार काे ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप वॉलीबाल के नटाें काे नीचे कर दिया था और स्टेडियम काे ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद खेल विभाग व प्रशासन हरकत में आया और वॉलीबाल काेच की नियुक्ति के आदेश जारी किए।

वर्सन:
खेलमंत्री व उपायुक्त ने चांदवास गांव के खेल स्टेडियम में वॉलीबाल काेच कुनाल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। शीघ्र वे चांदवास के खेल स्टेडियम में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। इससे खिलाड़ियों काे सुविधा मिलेगी। - विष्णु भगवान, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें