फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री कार्यालय से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव रंजन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक की। बैठक में समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। वीसी के उपरांत उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। डॉ. नागपाल ने कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों की पूरी जानकारी रखें और उनके समाधान की प्रगति की नियमित समीक्षा करते रहें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निपटान प्रभावी, स्थायी और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि शिकायतों की प्रविष्टि सटीक, स्पष्ट और वास्तविक स्थिति के अनुरूप दर्ज की जाए, ताकि मुख्यालय स्तर पर दोबारा वही शिकायतें खुलने की नौबत न आए। इससे पहले बैठक में राजीव रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी विभाग द्वारा बिना उचित कारण के कोई शिकायत अस्वीकार न की जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्त अपने जिलों में प्राप्त जन शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की निगरानी और समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों को चाहिए कि इन शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेकर समयबद्ध रूप से समाधान करें। शिकायतों के निपटारे में केवल प्रशासनिक या कानूनी पहलू ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि उसमें मानवीय दृष्टिकोण और व्यावहारिक संवेदनशीलता का समावेश भी जरूरी है। अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे समस्याओं का समाधान इस प्रकार करें कि नागरिकों को वास्तविक राहत और संतोष प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें