मांढी हरिया राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर का रविवार को गणतंत्र दिवस पर हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव मांढी हरिया स्थित राजकीय महाविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही सात दिवसीय एनएसएस शिविर का भी समापन किया गया। प्राचार्य पवन कुमार ने ध्वजारोहण किया।
प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं को बताया कि गणतंत्र का भारत के लोकतांत्रिक और सांविधानिक ढांचे में बहुत बड़ा महत्व है। गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों व संविधान की स्थापना का प्रतीक है। गणतंत्र का महत्व हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को भी याद दिलाता है।
विश्वविद्यालय स्तरीय सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन जिला परिषद चेयरमैन मनदीप सिंह डालावास ने शिरकत की। उन्होंने महाविद्यालय प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी सहायक प्राध्यापक महेंद्र सिंह के साथ सभी स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए।