फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अब अतिक्रमणकारियों की दुकानें सील करेगा प्रशासन

विज्ञापन
प्रेसवार्ता में प्रशासन की भावी योजना की जानकारी देतीं डीसी मनदीप कौर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला प्रशासन अतिक्रमणकारियों पर जल्द ही सख्त कार्रवाई करेगा, नोटिस देकर इसकी शुरुआत कर दी गई है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों के प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे। नोटिस मिलने के बाद भी अगर दुकानदार ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कैंप कार्यालय में डीसी मनदीप कौर पत्रकारों से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की अगली योजना के बारे में जानकार दी। डीसी मनदीप कौर ने बताया कि अक्तूबर में जिला प्रशासन की ओर से शहर में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। उस दौरान शहर की ज्यादातर सड़कें अतिक्रमण मुक्त कर दी गई थी। इसके बाद दिवाली पर्व और फिर स्ट्रॉम वाटर परियोजना के चलते मुहिम रोकनी पड़ी। उन्होंने बताया कि इसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने फिर से प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण कर लिया।
इन सभी की जानकारी जिला प्रशासन ने जुटाई और नगर परिषद की ओर से ऐसे 35 दुकानदारों को नोटिस दिए गए। उन्होंने बताया कि जिन दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं, उन्होंने टीम पहुंचने से पहले स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया तो फिर उनकी दुकानें सीधी सील की जाएंगी। हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट के सेक्शन 208 के तहत दिए गए नोटिस में कोई समय निर्धारित नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी भी टीमें सीलिंग की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन

- बुधवार और शुक्रवार को दादरी में सेवाएं देंगे ईओ
डीसी मनदीप कौर ने बताया कि डीएमसी का पद स्वीकृत हो गया है। वहीं, भिवानी ईओ अभे सिंह यादव के पास दादरी का अतिरिक्त चार्ज है। बुधवार और शुक्रवार ईओ दादरी नगर परिषद में अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि सीलिंग की कार्रवाई में कोई ढिलाई या देरी नहीं होगी।

- ठंडे बस्ते में नहीं गया अभियान
डीसी मनदीप कौर ने स्पष्ट किया कि कई लोग समझने लगे हैं कि अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस बार प्रशासनिक टीमें अतिक्रमणकारियों पर और बड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशासनिक अमला कार्रवाई के लिए सड़कों पर उतरा नजर आएगा।

-अतिक्रमणकारियों को नगर परिषद की ओर से नोटिस दे दिए गए हैं। अब उनकी दुकानें सील करवाई जाएंगी और इसके बाद वो दुकानें भी नहीं खोल पाएंगे। दुकानें खोलने की पावर डीएमसी के पास होगी।
विज्ञापन

-मनदीप कौर, डीसी, चरखी दादरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें