फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गांव मानकावास में अब नहरी पानी की होगी आपूर्ति, ग्रामीणों को मिल सकेगा स्वच्छ पेयजल, ट्रायल शुरू

Wed, 04 Mar 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव मानकावास में बनाया गया जल घर का भवन। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मानकावास के ग्रामीणों को पर्याप्त व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनवाए गए जलघर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। विभाग द्वारा ग्रामीणों को जल्द सुविधा देने के उद्देश्य से मंगलवार को ट्रायल के आधार पर पानी की सप्लाई शुरू की गई। गांव में जलघर से पेयजल सप्लाई होने के बाद जहां कुएं के पानी से निजात मिलेगी वहीं करीब साढ़े चार हजार की आबादी को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि गांव मानकावास में करीब तीन करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनवाए गए मुख्य जलघर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ग्रामीणों को गर्मी के सीजन से पहले पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए विभाग ने मंगलवार से परीक्षण शुरू किया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांव में पिछले लंबे समय से नहरी पानी किल्लत की गंभीर समस्या बनी हुई थी। गांव में पानी सप्लाई करने के लिए पंचायत की ओर से तीन बोरिंग कुएं बनवाए हुए थे। कुएं पुराने होने के कारण पानी की गुणवत्ता में काफी कमी आ गई थी।
स्थानीय ग्रामीण पेयजल की समस्या को लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में गुहार लगा चुके थे। लेकिन लंबे समय से बजट नहीं होने के कारण कार्य को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका था। कुछ समय पहले विभाग ने गांव में नया जलघर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा था। इसके बाद मुख्यालय ने नया जलघर बनाने के लिए 3.90 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की थी।
विज्ञापन


साढ़े चार हजार लोग होंगे लाभांवित
गांव मानकावास में जलघर का कार्य पूरा होने के बाद पहली बार नहरी पानी की सप्लाई हो सकेगी। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना शुरू होने के बाद गांव की करीब साढ़े चार हजार की आबादी को फायदा होगा।

कुओं का पानी हो गया था लवण युक्त
स्थानीय ग्रामीण जोगेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, राजेश कुमार, प्रविंद्र, राजेंद्र आदि ने बताया कि गांव में पीने के पानी सप्लाई कुओं से होती थी। गांव में बनाए गए कुएं काफी पुराने होने के कारण उनका पानी खारा हो गया था। सप्लाई में आए पानी से चाय भी खराब हो जाती थी। जिससे ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

पेयजल के लिए कैंपर मंगवाने को मजबूर थे ग्रामीण
गांव में बने कुओं का पानी पीने योग्य नहीं होने के कारण ग्रामीण महंगे दामों में कैंपर मंगवाने को मजबूर होते थे। जिससे जहां ग्रामीणों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था, वहीं मानसिक पीड़ा भी वहन करनी पड़ती थी। लेकिन अब गांव में नहरी पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिलेगा और शुद्ध पेयजल भी मिल सकेगा।

विभाग की ओर से जलघर बनाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया हैं। मंगलवार से ट्रायल के आधार पर पानी की आपूर्ति शुरू की गई है। इसके बाद जल्द ही सुचारु रूप से पानी का सप्लाई हो सकेगी।
विज्ञापन

-मनोज कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें