चरखी दादरी। हरियाणा एक्स सर्विसेज लीग के आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम 15 जून तक पूर्ण किया जाएगा। यह जानकारी हवलदार राजेश श्योराण ने दी।
राजेश ने बताया कि जिन सदस्यों का नाम पिछली मतदाता सूची में नहीं है, वे 15 जून तक नई मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 15 जून के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति, सुझाव, नाम जोड़ने या हटाने संबंधी अनुरोध या टिप्पणी पर विचार नहीं किया जाएगा। संवाद