शहर के एसबीआई ब्रांच के सामने खड़े वाहन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो रही है। बैंकों और निजी अस्पतालों के पास खुद की पार्किंग न होने से लोग अपने वाहन सड़कों पर खड़े करने को मजबूर हैं। इससे सड़कें अस्थायी पार्किंग में तब्दील हो गई हैं।
लोहारू रोड, रोहतक चौक और लाला लाजपत राय चौक के आसपास स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है। यहां संस्थानों के आगे वाहनों की कतारें लगी रहती हैं और कई जगह वाहनों के गुजरने तक के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं बचता।
संस्थानों के आगे खड़े रहते हैं वाहन : शहर के प्रमुख मार्गों पर बैंकों और निजी अस्पतालों के आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। बैंकिंग कार्यों के लिए आने वाले लोग और अस्पतालों में मरीजों को लेकर पहुंचने वाले वाहन चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं। पार्किंग की जगह निर्धारित न होने से यह समस्या लगातार बनी रहती है। कई स्थानों पर सड़क का बड़ा हिस्सा वाहनों से घिर जाता है जिससे दूसरे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। व्यस्त समय में स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाती है।