समसपुर गांव के अड्डे पर जजपा-भाजपा नेताओं का प्रवेश बंद संबंधी हिदायत के बोर्ड लगाते ग्रामीण।
- फोटो : CharkhiDadri
समसपुर के ग्रामीणों ने गांव में जजपा-भाजपा नेताओं का प्रवेश बंद कर दिया है। इसके तहत मंगलवार शाम को गांव के मुख्य अड्डे पर फ्लैक्स बोर्ड भी लगाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इन राजनीतिक पार्टियों का कोई नेता गांव में आएगा तो उसे कड़ा विरोध झेलना पड़ेगा और किसी भी सूरत में गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
ज्ञात रहे कि गत 29 जनवरी को फौगाट खाप-19 की सर्वजातीय बैठक प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में हुई थी। पंचायत में खाप कार्यकारिणी ने कुछ कड़े फैसले लिए थे, जिनमें जजपा-भाजपा नेताओं का गांव में प्रवेश बंद रखने का फैसला भी शामिल था। मंगलवार को खाप के अधीन आने वाले समसपुर के ग्रामीणों ने गांव के अड्डे पर इस संबंध में बोर्ड लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सत्तासीन पार्टियों के किसी भी नेता को वो गांव में नहीं घुसने देंगे।