फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 16 को दादरी में : मीना परमार

Fri, 15 Nov 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदस्यता अभियान को लेकर मोहन बड़ोली दादरी पहुंचकर लेंगे पदाधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भाजपा कार्यालय में दादरी जिले की सदस्यता प्रवास प्रमुख मीना परमार ने बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किरण कलकल ने की। बैठक में मीना परमार ने कहा कि 16 नवंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली दादरी जिले में सदस्यता अभियान के तहत बैठक लेंगे।

जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने बताया कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने के बाद लोगों में पार्टी से जुड़ने के प्रति काफी उत्साह बना हुआ है। लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना चाह रहे हैं। पार्टी का सदस्यता अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सांगवान, रामकिशन शर्मा, जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार, जिला सदस्यता अभियान प्रमुख चंद्रपाल सांगवान, कुलदीप जोशी, मंडल अध्यक्ष मुंशी राम साहू मौजूद रहे।

फोटो-30
भाजपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें