फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन: 27 स्थानों पर नाकाबंदी कर जांचे 698 वाहन, 59 के किए चालान

विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत वाहन की जांच करते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने शनिवार रात जिले में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इसके तहत जिले की 80 फीसदी फोर्स छह घंटे तक सड़कों पर मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 27 स्थानों पर नाकाबंदी कर 698 वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि अभियान के तहत रात दस से सुबह चार बजे तक पुलिस फोर्स अलर्ट रही। अपराध की रोकथाम के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी समेत स्पेशल टीमें भी मुस्तैद रहीं। पुलिस टीमों ने होटल, रेस्टोरेंट धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों की गहनता से जांच की गई। जिला में तैनात सभी राइडर व पीसीआर ने प्रभावी रुप से गस्त की और महिला पुलिस ने भी गस्त व नाकाबंदी में उपस्थिति दर्ज करवाई। अभियान के तहत 84 सार्वजनिक स्थानो की चैकिंग की गई। मोटरवाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने पर 59 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, 12 लोगों के पर्चे अजनबी काटे गए। प्रवक्ता ने बताया कि नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान जिला पुलिस टीमों को कई सफलताएं भी हाथ लगीं। अवैध शराब की बिक्री करने वालों समेत सट्टाखाइवालों और मादक पदार्थ बेचने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
वर्जन
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। नशाखोरी रोकने के लिए जनता सहयोग करे और गैरकानूनी काम करने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को दें। इस प्रकार की सूचनाओं पर तुरंत एक्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें