नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत जांच करते हुए एसपी बलवान सिंह राणा।
- फोटो : CharkhiDadri
एसपी बलवान सिंह राणा के निर्देशन में वीरवार रात जिले में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान 26 स्थानों पर नाकेबंदी और 52 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर 1091 वाहनों की जांच की गई। इसके साथ ही 74 वाहनों के चालान किए गए।
नाइट डोमिनेशन के दौरान होटल, धर्मशाला, ढाबों व अन्य ठहरने वाले 224 स्थानों की भी जांच की गई। 54 लोगों के पर्चे अजनबी काटे गये। बाजार व सुनसान जगह चिंहित करके पैदल गश्त की गई। जिला इस दौरान वाल्मीकि बस्ती आरोपी निवासी युवक को 12 बोतल देशी शराब सहित काबू किया गया। वार्ड 14 मथुरी घाटी निवासी व्यक्ति को 12 बोतल अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना सदर दादरी की टीम ने गांव बिरही कलां और छप्पार निवासी दो लोगों को 13 बोतल अवैध देशी शराब सहित काबू किया गया। जिला पुलिस प्रवक्ता सुमित ने बताया कि इसी प्रकार जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाही करते हुए चार मामले दर्ज किए गए। थाना शहर दादरी क्षेत्र से गोशाला मोहल्ला निवासी युवक को सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया तथा उसके कब्जा से 1635 रुपये बरामद किए गए। वार्ड 13 निवासी व्यक्ति को सट्टा खाइवाली करते हुए काबू कर उसके कब्जा से 1440 रुपये बरामद किए गए। इसी प्रकार एंटी व्हीकल थेफट एवं पीओ स्टाफ ने उदघोषित अपराधी गांव नया बास जिला अलवर कोटपुतली राजस्थान निवासी रामनिवास को गिरफ्तार किया।