फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम ने 100 बिजली चोरों पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की

विज्ञापन
शहर का पावर सब स्टेशन - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बिजली चोरों पर शिकंजा कसते हुए बिजली निगम ने जिले में बिजली चोरी करने वाले 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। वहीं, 382 बिजली चोरी के मामले में 62 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला है। बिजली चोरी रोककर लाइन लास कम किया जाए।
विज्ञापन

बिजली की चोरी से एक तो निगम का घाटा बढ़ता है। वहीं सरकारी राजस्व का भी नुकसान होता है। ऐसे में बिजली निगम लाइन लॉस 10 फीसदी से नीचे रखने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में शहर भर में अब मोटी केबल लगाई जा रही है। जिससे कि इसमें कुंडी लगाकर चोरी न की जा सके। इसके अलावा शहर और गांवों में बिजली मीटर भी घरों से बाहर लगाए जा रहे है। जिससे कि मीटरों में छेड़छाड़ के जरिये होने वाली बिजली चोरी पर भी अंकुश लग सके। नई तकनीक के जरिये भी बिजली चोरी रोकने की कोशिश की जा रही है। शहर में करीब 15 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी बिजली चोरी की नजर रखी जा रही है। इसके अलावा दुकानों व घरेेलू उपभोक्ताओं की भी निगरानी रखी जा रही है। पिछले कई दिनों से बिजली की आपूर्ति में भी सुधार आया है।
स्पेशल टीमों का गठन
= बिजली चोरों पर अंकुश लगाने के लिए निगम ने स्पेशल टीमों का गठन कर रखा है। यह टीमें दिन-रात बिजली चोरों पर नजर रख रही हैं। जरूरत पड़ने पर नियमानुसार रात के समय भी बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके लिए 12 टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्र स्तर पर टीमें निगरानी रख रही हैं। जरूरत के अनुसार पुलिस एवं विजिलेंस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

जुर्माना न चुकाने पर होती है जेल
निगम अब तक बिजली चोरों से जुर्माना के तौर पर 62 लाख की राशि वसूल चुका है। इसके अलावा निर्धारित समय अवधि में जुर्माना राशि ना भरने पर बिजली चोरों के खिलाफ पुलिस एफआईआर भी दर्ज करवाता है। बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद जुर्माना राशि समय पर जमा ना करवाने पर जिला के 100 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है ताकि इनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हो सके।
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम पूरी तरह से सतर्क है। लोगों को चाहिए कि वे बिजली चोरी रोककर 24 घंटे बिजली पाए। समय पर बिल का भुगतान करें। चोरी करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना ना भरने पर एफआईआर दर्ज करवाई जा रही हैं। ओमवीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम,चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें