फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 11वें दिन सामूहिक भूख हड़ताल पर रहे एनएचएम कर्मचारी

Tue, 06 Aug 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे एनएचएम कर्मचारियाें ने 11वें दिन सामूहिक भूख हड़ताल रखकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाकर मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी, तब तक लगातार अपने आंदोलन को तेज करते रहेंगे। नागरिक अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताली कर्मचारियों ने सामूहिक भूख हड़ताल रखकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। हड़ताल के चलते टीकाकरण संबंधी अनेक सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी जिला प्रधान सोमबीर शर्मा ने बताया कि हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग प्रशिक्षु कर्मचारियों से कार्य करवा रहा है। इससे मरीज काे नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि ऐसे हालात में सरकार को चाहिए कि वो एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को मान कर उन्हें काम पर लौटाए।
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल कृष्णा चांगरोड, कमलेश कुमारी, एएनएम सुशीला देवी, पुष्पा देवी, मंजूबाला, संजय कुमार, प्रवीन कुमार, अंजू, रजनी आदि ने बताया कि अगर सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर जल्द गौर नहीं किया तो वे आंदोलन को और तेज करने पर मजबूर होंगे। ऐसे में नागरिकों और मरीजों की होने वाली असुविधा की जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी।
फोटो: 11 नागरिक अस्पताल परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते एनएचएम कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें