फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 27 साल से फरार दोषी को पकड़वाने पर मिलेगा 20 हजार रुपये इनाम

Tue, 06 Aug 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। हत्या, हत्या करने के लिए अपहरण आदि धाराओं के तहत दर्ज मामले में 27 साल से फरार चल रहे आरोपी का सुराग देने वाले को पुलिस ने 20,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। दोषी के बारे में जानकारी देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आजाद सिंह वासी गांव ढाणी फौगाट को कोर्ट ने वर्ष 1996 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। नवंबर 1996 में दोषी आजाद सिंह पैरोल पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद दोषी आजाद पैरोल अवधि पूरी होने के बाद जेल नहीं लौटा। तबसे दोषी फरार ही चल रहा है। दोषी को कोर्ट ने हत्या, हत्या करने के लिए अपहरण सहित अन्य धाराओं में दोषी करार दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में विनोद शंकर उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोषी आजाद पर 20 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
पुाटो13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें