फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी नेहा और रजनीता

Mon, 05 Aug 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पहलवान रजनीता जांगड़ा। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
19 से 25 अगस्त तक जॉर्डन में होने वाली है चैंपियनशिप
विज्ञापन

दो और तीन अगस्त को बहादुरगढ़ में हुए ट्रायल से चयन
अमर उजाला खास खबर:


बलाली निवासी नेहा सांगवान दो स्पर्धाओं में और झोझूकलां निवासी रजनीता एक स्पर्धा में पदक के लिए लगाएगी दांव
दो और तीन अगस्त को बहादुरगढ़ में हुए ट्रायल से हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। जिले की दो महिला पहलवान विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दो से तीन अगस्त तक बहादुरगढ़ में हुए ट्रायल के आधार पर दोनों पहलवानों का चयन किया गया है। बलाली निवासी नेहा सांगवान और झोझूकलां निवासी रजनीता जांगड़ा का अंडर-17 सब जूनियर वर्ग में चयन हुआ है।
बलाली के पूर्व सरपंच व नेहा के पिता अमित सांगवान ने बताया कि 19 से 25 अगस्त तक जॉर्डन में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें नेहा अंडर-17 सब जूनियर वर्ग के 57 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश करेगी। नेहा की बाउट 22 अगस्त को होगी। इसके बाद वह दो से सात सितंबर तक स्पेन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भाग लेगी। इसमें वह अंडर-20 जूनियर वर्ग में भाग लेगी और स्वर्ण पदक पर दांव लगाएगी। उन्होंने बताया कि नेहा 18 को रवाना होगी।
विज्ञापन

वहीं, झोझूकलां निवाासी रजनेश जांगड़ा ने बताया कि उनकी बेटी रजनीता का चयन भी बहादुरगढ़ में हुए ट्रायल के आधार पर जॉर्डन में होने वाली स्पर्धा के लिए हुआ है। वह सब जूनियर वर्ग अंडर-17 आयुवर्ग के 61 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश करेगी। रजनीता की बाउट 19 व 20 अगस्त को होनी है। इसलिए वह 17 अगस्त को जॉर्डन के लिए उड़ान भरेगी। कुश्ती कोच सज्जन मंदौला, कोच कृष्ण कुमार और कोच देवेंद्र सनसनवाल व ग्रामीणों ने दोनों पहलवानों के चयन पर बधाई दी और स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।

- नेहा 14 तो रजनीता जीत चुकी 8 पदक
बता दें कि गांव बलाली निवासी पहलवान नेहा सांगवान ने अब तक 14 पदक हासिल किए हैं। इनमें 11 राष्ट्रीय व तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं। वहीं, झोझूकलां निवासी रजनीता ने आठ पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इनमें पांच राष्ट्रीय व तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते गए पदक हैं।
विज्ञापन

- स्वर्ण पदक है दोनों का लक्ष्य
फिलहाल नेहा खानपुर खुर्द स्थित कृष्ण अखाड़ा में खेल प्रशिक्षण ले रही है और रजनीता हिसार में कुश्ती के दांव पेच सीख रही है। अब दोनों पहलवानों की नजर स्वर्ण पदकों पर है। देश की झोली में पदक डालने के लिए नेहा के पास दो और रजनीता के पास एक अवसर है। इनकी ओर से पूर्व में किए गए प्रदर्शन को देखते हुए दोनों को पदक का प्रबल दवेदार माना जा रहा है।

फोटो - 03
पहलवान नेहा सांगवान। स्रोत: परिजन
फोटो - 04
पहलवान रजनीता जांगड़ा। स्रोत: परिजन

पहलवान रजनीता जांगड़ा। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें