फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एनएचएम कर्मचारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Mon, 05 Aug 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दसवें दिन भी जारी रखी हड़ताल, ज्ञापन सौंपने से पहले 30 मिनट तक जिला अध्यक्ष का करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सरकार के खिलाफ आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों ने रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल को ज्ञापन सौंपा। सरकार के नाम सौंपे गए ज्ञापन में एसोसिएशन ने लंबित मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई।
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को दसवें दिन में प्रवेश कर गई। रविवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहीं। वहीं, हड़ताल में शामिल कर्मचारी भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपे। इससे पहले उन्हें करीब 30 मिनट तक भाजपा जिला अध्यक्ष का इंतजार करना पड़ा। तब तक कर्मचारी नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएम जिला प्रधान सोमबीर शर्मा ने बताया कि सरकार के साथ समझौते के लिए कई दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन, अब तक कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष से उनकी मांगों को मनवाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष उनकी पैरवी करने की अपील की।
इस मौके पर कृष्णा, मनीषा, सोनिया, आशा, पूनम, मीना, विजयपाल, देवेंद्र, सुखबीर व संजय कुमार आदि एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो: 20
भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास पर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
फोटो: 21
भाजपा अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल को ज्ञापन सौंपते एनएचएम कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें