फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेट संक्रमितों की संख्या सात दिन में 74 से बढ़कर पहुंची 293, विभाग ने 60 टीमें और बनाईं

विज्ञापन
होम आइसोलेट संक्रमित के घर पहुंची टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
होम आइसोलेशन में लापरवाही : कोरोना संक्रमित फैला रहे संक्रमण, 277 ने बनाए 107 नए मरीज
विज्ञापन

होम आइसोलेट संक्रमितों की संख्या सात दिन में 74 से बढ़कर पहुंची 293, विभाग ने 60 टीमें और बनाईं
अब 130 टीमें घर-घर जाकर रखेंगी होम आइसोलेट संक्रमितों की सेहत पर नजर
शहर के लिए 26 टीमें तो गांवों के लिए 104 टीमें गठित
चरखी दादरी। तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को फैलाने में संक्रमित लोग खासकर होम आइसोलेशन में भर्ती जा रही लापरवाही जिम्मेदार है। दरअसल होम आइसोलेट किए गए संक्रमित कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे है और संक्रमण को फैला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक सर्वे रिकार्ड के अनुसार तीसरी लहर में मिले मरीजों में 107 संक्रमित अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से हुए हैं।
संक्रमण की रफ्तार की तेजी बताने के लिए यह काफी है कि सात दिन पहले जिले में 74 संक्रमित उपचाराधीन थे जबकि मंगलवार शाम तक इनकी संख्या बढ़कर 293 तक पहुंच गई है। एक सप्ताह में 219 नए संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट किया है। दूसरी ओर घर पर उपचाराधीन संक्रमितों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विभाग ने 60 टीमें और बना दी हैं, जिसके बाद कुल 130 टीमें लगी है। शहर के लिए 26 और गांवों के लिए 104 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

जिले में 28 दिसंबर के बाद से लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। गत 11 जनवरी जिले में 74 संक्रमित उपचाराधीन थे और इनके स्वास्थ्य जांच के लिए 70 टीमें बनाई गई थीं। अब अगर 18 जनवरी की शाम तक जिले में 377 संक्रमित मिले हैं, जबकि 158 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। पिछले सात दिनों में होम आइसोलेट संक्रमितों की संख्या बढ़ाने के चलते विभागों को टीम संख्या बढ़ानी पड़ी है। जिले में 130 टीमें संक्रमितों के घर जाकर स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। संक्रमितों के घर ये टीमें पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें दिन विजिट करती हैं। इस समय करीब 400 स्वास्थ्य कर्मी इस काम में जुटे हुए हैं।
एक सप्ताह में 4250 सैंपल, सैंपलिंग की रफ्तार पड़ी धीमी
पिछले एक सप्ताह की अगर बात करें तो सैंपल प्रक्रिया ढीली चल रही है। 11 जनवरी तक कोरोना जांच के लिए जिले से 319748 सैंपल लिए गए थे, जबकि 18 जनवरी की शाम तक सैंपल संख्या 323998 थी। इस लिहाज से स्वास्थ्य विभाग ने सात दिनों में 4250 सैंपल ही लिए हैं। जबकि इससे पहले के सात दिनों की अगर बात करें तो 4994 सैंपल लिए गए थे।
7 दिन के अंदर 377 संक्रमितों के संपर्क में आए 2982 लोग
11 से 18 जनवरी तक जिले में 377 लोग संक्रमित मिले हैं। 11 जनवरी तक कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या 46434 थी। 18 जनवरी को यह संख्या बढ़कर 49416 पहुंच गई। इस लिहाज से इन 377 संक्रमितों के संपर्क में 2982 लोग आए हैं और इन सभी के विभाग ने सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन

- होम आइसोलेशन संक्रमितों की ये कर रहे देखरेख
होम आइसोलेट संक्रमितों को ट्रेस करने और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए आरबीएस की टीमें काम कर रही हैं। इस कार्य में 15 आयुष चिकित्सक भी जुटे हैं।
वर्जन::
होम आइसोलेट संक्रमितों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए जिले में इस समय 130 टीमें गठित हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के चलते टीम संख्या बढ़ाई गई है और आगे जरूरत के हिसाब से टीम संख्या और बढ़ा सकते हैं। सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दे दिए है। - डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें