फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में दवा विक्रेताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी केमिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक का वीरवार को आयोजन किया गया जिसमें जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी (डीसीओ) सुरेंद्र कुमार ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। बैठक के दौरान उन्होंने दवा विक्रेताओं को औषधि व्यापार से जुड़े नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसीओ ने दवा विक्रेताओं को संबोधित करते हुए ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी दवा विक्रेता किसी भी परिस्थिति में दवाइयों की बिक्री निर्धारित एमआरपी से अधिक दाम पर न करे। उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए उन्होंने सरकार की ओर से जारी डीपीसीओ के टोल फ्री नंबर 1800-180-2413 के बारे में भी जानकारी साझा की ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने निर्देश दिए कि बाजार में एमटीपी किट और अन्य प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर पूर्णतः रोक होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि विभाग ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे दवाओं की खरीद और बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखें। स्टॉक रजिस्टर और बिलिंग प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन के प्रधान सुनील सिलगर, महासचिव संदीप वर्मा के अलावा नरेश जैन, विनोद गुप्ता, राजेश अन्नी, बलवान आदि ने भी अपने विचार रखे और अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वे सरकारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि जिले के सभी दवा विक्रेता नैतिकता के साथ अपना व्यापार करें और आम जनता को वाजिब दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें