इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा की चयन परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। ऑनलाइन आवेदन पत्र 29 जुलाई को रात 12:00 बजे तक ही भरा जा सकता है। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी।
उपायुक्त ने बताया कि जिले के सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच हुआ हो। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी करनी होगी।
उपायुक्त ने बताया कि आवेदक विद्यार्थी को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से अध्ययन प्रमाणपत्र लेना होगा, जिसे सत्यापित करवाकर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। आवेदन किसी भी ई-मित्र केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर या स्वयं के कंप्यूटर से भरा जा सकता है।
उपायुक्त ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रधानाचार्य की ओर से प्रमाणित अध्ययन प्रमाण पत्र, विद्यार्थी का स्वयं का फोटो, विद्यार्थी व अभिभावक के हस्ताक्षर व आधार कार्ड की प्रति जरूरी है।