फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Mon, 28 Jul 2025 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
26 दिसंबर को होगी चयनित 25 बच्चों के नामों की घोषणा, जनवरी 2026 में राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की उम्र 31 जुलाई तक 5 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चयनित आवेदकों को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे आवेदन कर सकते हैं। अवाॅर्ड की घोषणा 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि बाल पुरस्कार में विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। पुरस्कारों में एक मेडल सहित प्रशस्तिपत्र प्रदान किए जाएंगे। सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी। उसके उपरांत फाइनल नाम का चयन राष्ट्रीय कमेटी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें