फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय पैरा फुटबाल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आज, एसोसिएशन की तैयारियां पूरीं

Sat, 24 May 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गांव सांवड़ में ट्रायल के आयोजन के लिए की गईं तैयारियां। संवाद
- केरल में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चुनी जाएगी हरियाणा की टीम, आज गांव सांवड़ में आयोजित होगा ट्रायल

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। राष्ट्रीय पैरा फुटबाल चैंपियनशिप के लिए राज्यस्तर पर टीम चयन करने के लिए 25 मई को गांव सांवड़ में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को ट्रायल संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। खिलाड़ियों के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था एसोसिएशन की ओर से की गई।

चैंपियनशिप में बधिर महिला और पुरुष खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए दो टीमों का चयन किया जाना है। पैरा फुटबाल हरियाणा सेक्रेटरी जयवीर सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप केरल के तरीसुर में 5 से 8 जून आयोजित होगी। इसके लिए पैरा एमपुटी फुटबाल एसोसिएशन 25 मई को ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन करेगा। ट्रायल का समय सुबह 10 बजे रहेगा। दूर से आने वाले 100 से अधिक खिलाड़ियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


देर शाम तक कुछ खिलाड़ी स्थल पर पहुंचे और कुछ खिलाड़ी रविवार सुबह पहुंचेंगे। आयोजन स्थल पर पंजीकरण काउंटर बनाया गया है। मैदान भी पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। साथ ही अतिथियों के लिए कार्यालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ट्रायल में शामिल होने के लिए आधार कार्ड, 3 पासपोर्ट साइज फोटो, हरियाणा डोमिसाइल लाना अनिवार्य रहेगा। इसमें क्वालिफाई होने वाले खिलाड़ी ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सहभागिता कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें