फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने मनाया वार्षिक पारिवारिक व सांस्कृतिक समारोह

Fri, 23 Jan 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नीमा के वार्षिक समारोह में थिरकते चिकित्सक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा का वीरवार को वार्षिक पारिवारिक व सांस्कृतिक समारोह भिवानी रोड स्थित वाटिका में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नीमा प्रधान डॉ. विजय शर्मा ,उपप्रधान डॉ. संजय फोगाट, कैशियर डॉ. विजय वशिष्ठ व सहसचिव डॉ. सुरेंद्र डाला ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सचिव डॉ. कृष्ण वर्मा ने बताया कि समारोह का उद्देश्य चिकित्सकों के व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन में आपसी संवाद, पारिवारिक सहभागिता व सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम में डॉ. रश्मि आर्या और डॉ. मधुबाला ने हरियाणवी लोकगीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। डॉ. अजय जांगड़ा ने कविता पाठ किया। भूमि व अनविका ने नृत्य प्रस्तुत किए। मंच को नीमा महिला विंग की प्रधान डॉ. सरिता प्रधान, डॉ. मनोज कुमारी व डॉ. देवेंद्र ने संभाला। प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सक समाज की स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ हैं। ऐसे आयोजन संगठन की एकता, सौहार्द, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर डॉ. राम कुमार, डॉ. संजीव मड़िया, डॉ. सुनील, डॉ.राजेश, डॉ. विकास, डॉ. मीना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें