गांव नांधा छात्रा हिमांशी को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : 1
बाढडा। गांव नांधा की बेटी हिमांशी लुहाच का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू में पीएचडी कोर्स में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर सर्व कल्याण मंच, के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर पर्यावरण विभाग कुलदीप शास्त्री चांदवास ने हिमांशी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर बाढड़ा व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह, समाजसेवी सोमबीर शर्मा, सोमबीर सिंह, सूबेदार अजीत सिंह, विनोद कुमार, मंजीत सिंह ठेकेदार, ओमबीर सिंह ने हिमांशी की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। कुलदीप शास्त्री ने कहा कि गांवों की बेटियां आज शिक्षा, शोध और विज्ञान के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर रही हैं।
हिमांशी का पीएचडी के लिए चयन उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। बेटियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने से वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं। संवाद