फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ की नायक मनोज की अंत्येष्टि

विज्ञापन
चरखी दादरी में सेना के जवान सैन्य कर्मचारी मनोज को अंतिम सलामी देते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। नौरंगाबास जाटाना निवासी नायक मनोज का शव वीरवार सुबह गांव पहुंचा। उनका शव पहुंचते ही हर शख्स की आंखें नम हो गईं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। प्रशासन की ओर से बीडीपीओ सुभाषचंद्र और झोझूकलां एसएचओ इंस्पेक्टर जसमेर गुलिया ने पुष्प अर्पित कर दिवगंत जवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मनोज दस साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनकी सेना में तैनाती नायक के पद पर हुई थी। इस समय उनकी तैनाती छह रेजीमेंट रुड़की में थी। 15 मई को गंगनहर में नहाते समय वो पानी के साथ बह गए थे। उनका शव 24 मई को रुड़की में मोहम्मदपुर के पास मिला था। वीरवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। हिसार से इंचार्ज नायक सूबेदार बलवंत सिंह की अगुवाई में सेना की टुकड़ी दिवगंत जवान को सलामी देने पहुंची। मनोज के भाई सूबेदर वीर सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर हिसार यूनिट से सूबेदार नरेंद्र, पूर्व सरपंच नरेंद्र, पूर्व सरपंच महेश व राजेंद्र समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें