फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 02 Feb 2023 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम विरेंद्र सिंह से मिलते हड़ौदा कलां के किसान। संवाद
विज्ञापन
मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- हडौदा कलां के किसानों ने प्रशासन से की फसलों में हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। पाले से फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए हड़ौदा कलां के ग्रामीण बुधवार को एसडीएम से मिले। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और बर्बाद फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन देकर वापस भेजा।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में किसानों ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र में पाले का प्रकोप बना था। इसके चलते सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि मौसम की मार झेलने के बाद अब पैदावार बेहद कम होगी और इससे लागत भी पूरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि फसलों में नुकसान होने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा और इससे किसान बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जगवीर, संजय, हवासिंह, राजेंद्र, धनसिंह, विजय, राम सिंह, विकास, रामबिलास, रमेश व जयवीर आदि ने कहा कि उन्होंने महंगे भाव के खाद बीज खरीदकर खेती की थी, लेकिन पाले से उनकी फसल को काफी नुकसान हो गया है, इसलिए सरकार को स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए। ज्ञापन सौंपने और एसडीएम का आश्वासन पाकर प्रतिनिधिमंडल लौट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें