फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांजरवास माइनर ओवरफ्लो होने से सरसों की फसल जलमग्न

Sat, 14 Nov 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सांजरवास माइनर ओवरफ्लो होने से सरसों की फसल में भरा पानी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मिसरी के समीप सांजरवास माइनर ओवरफ्लो होने से ढाई एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसान रमेश कुमार निवासी मिसरी ने बताया कि पानी भरने से सरसों की बीजित फसल बर्बाद हो गई है। किसान रमेश कुमार ने नायब तहसीलदार अंजू, कोहलावास की पटवारी रितू, पटवारी सिकंदर व बौंद कलां पुलिस थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

किसान रमेश कुमार ने बताया कि यह रकबा कोहलावास गांव के समीप स्थित है। शुक्रवार सुबह जब वह खेत में पहुंचा, तो माइनर ओवरफ्लो बना हुआ था। पानी भरने से उसकी सरसों की फसल खराब हो गई। रमेश कुमार ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग कर्मचारियों और अधिकारियों को दी। किसान रमेश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले इस बारे में एक्सईएन और एसडीओ को भी अवगत कराया गया था। विभागीय लापरवाही के चलते फसल में जलभराव हुआ है। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद किसानों की मदद से मिट्टी डालकर पानी के प्रवाह को रोकने का प्रयास किया तब तक फसल में जलभराव हो चुका था। किसान ने प्रशासन और पुलिस विभाग को लिखित शिकायत देकर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और फसल में नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें