फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद शुरू करवाने के लिए सरपंचों और किसान संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 14 Nov 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा अनाज मंडी में रखा बाजरा।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। बाजरा खरीद प्रक्रिया दोबारा शुरू करवाने और मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल खोलने की मांग के लिए सरपंचों और किसान संगठनों ने शुक्रवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पोर्टल पर पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया में देरी हुई। पांच नवंबर को पोर्टल को मंजूरी मिली, जबकि छह से दस नवंबर तक दिवाली के चलते छुट्टियां रहीं। इसके बाद किसान 11 नवंबर को मंडी पहुंचे, तब तक खरीद प्रक्रिया बंद हो चुकी थी। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण सोनी, पूर्व प्रधान शमशेर पंचगांवां, विजय और कुलबीर ने कहा कि किसानों को बाजरा बेचने के लिए एक और मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से पोर्टल दोबारा खोलने और खरीद प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की, ताकि किसान अपनी फसल सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें