फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खराब सड़कों पर सांसद सख्त, गड्ढे भरने व लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

Fri, 17 Jul 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बैठक में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को निर्देश देते हुए सांसद धर्मवीर सिंह। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में वीरवार को जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना और यह सुनिश्चित करना रहा कि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे। इस दौरान पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सांसद ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। फील्ड में जाकर कार्यों की निगरानी करें और लंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा करवाएं। जो भी निर्माण कार्य किया जाए उसमें गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। यह सुनिश्चित करें कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विकास कार्यों में देरी और लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।


खराब सड़कों की कराई जाए मरम्मत
सड़कों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने कहा कि कई प्रमुख मार्गों की हालत अत्यंत खराब है जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सभी गड्ढों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। अगर कोई सड़क नई बनाई जानी है तो जल्द से जल्द उनके टेंडर लगाकर उन्हें बनाया जाए। जिले में अन्य लंबित परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन


सड़क निर्माण में हो तकनीकों का उपयोग
धर्मबीर सिंह ने कहा कि सड़कों के निर्माण में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कंक्रीट सड़कों के निर्माण में मशीनों के इस्तेमाल पर बल देते हुए कहा कि इससे सड़क की फिनिशिंग बेहतर होगी और जल निकासी की समस्या भी कम होगी। सांसद ने ठेकेदारों की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के दौरान सड़क की मरम्मत की पूरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होती है। यदि ठेकेदार कार्य में लापरवाही करता है तो उसकी बैंक गारंटी जब्त कर विभाग द्वारा कार्य पूरा कराया जाएगा।

सुविधाओं से लैस हों स्टेडियम
जिले के स्टेडियमों के कायाकल्प पर जोर देते हुए कहा कि इस वर्ष सभी स्टेडियमों को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाए ताकि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके और वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकें। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, पशुपालन विभाग, जिला परिषद, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जुई सतनाली रोड, 148बी के रिपेयर के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें