फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मॉडल स्कूल में मॉक ड्रिल कल, एसडीएम ने की बैठक

Wed, 05 Aug 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 6 अगस्त को प्रात: 11 बजे मॉडल स्कूल में किया जाएगा। युद्ध, हवाई हमले अथवा किसी भी आपातकालीन आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय व आमजन की सुरक्षा एवं बचाव क्षमताओं का आकलन करने के उद्देश्य से ये मॉक िड्रल करवाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम डाॅ. विरेंद्र सिंह ने सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मॉक एक्सरसाइज के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने दमकल विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद, आपदा प्रबंधन विभाग, परिवहन विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिविल डिफेंस और जिला के सभी विभागाध्यक्षों को मॉक एक्सरसाइज के लिए आवश्यक तैयारियां एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 6 अगस्त को प्रात: 11 बजे झाडू सिंह चौक के पास मॉडल स्कूल परिसर में किया जाएगा।
संपूर्ण अभ्यास उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशन एवं निगरानी में संपन्न होगा। इस दौरान एयर रेड वार्निंग सिस्टम, ब्लैकआउट उपाय, निकासी (इवैक्यूएशन) प्रक्रिया, रेस्क्यू ऑपरेशन, मेडिकल रिस्पॉन्स मैकेनिज्म, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय तथा जन-जागरूकता से जुड़े पहलुओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
अभ्यास के दौरान नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम को हॉटलाइन के माध्यम से सूचना प्राप्त होगी। एयर रेड की सूचना आमजन को सायरन के माध्यम से दी जाएगी, जिसके उपरांत घटनास्थल से घायलों का रेस्क्यू किया जाएगा। इस अभ्यास में सिविल डिफेंस एवं सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, आपदा मित्र और होम गार्ड के स्वयंसेवक भाग लेंगे।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही सभी आपातकालीन सेवाएं सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के लिए मॉडल स्कूल पहुंचेंगी। एमसीएच अस्पताल में फर्स्ट एड पोस्ट स्थापित की जाएगी। घटनास्थल से घायलों को रेस्क्यू कर फर्स्ट एड पोस्ट तक लाया जाएगा तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा जाएगा।
इस दौरान एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार एवं मेडिकल राहत की समुचित व्यवस्था रहेगी। सर्च एवं रेस्क्यू अभियान स्वयंसेवकों, आपदा मित्रों तथा एनसीसी के सहयोग से संचालित किया जाएगा। अभ्यास के दौरान आग लगने की स्थिति और ऊंचाई पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें