फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक सोमबीर सांगवान ने किया रविदास चौपाल का उद्घाटन

Sat, 24 Feb 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
छपार में चौपाल का उद्घाटन करते विधायक सोमबीर सांगवान। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। संतों की वाणी व उनका जीवन हमेशा पूरी मानवता को नया मार्ग दिखाने के लिए अपना प्रभाव छोड़ता आया है। यह बात विधायक सोमबीर सांगवान ने शनिवार को रविदास जयंती पर गांव छपार में संत रविदास चौपाल का उद्घाटन करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर अपना हृदय निर्मल है, सभी के लिए करुणा व दया का भाव भरा है तो अवश्य ही परमात्मा की कृपा आप पर होगी। जीवन में सच्ची शांति की प्राप्ति करनी है तो संतों के दिखाए मार्ग को अपनाना चाहिए। इससे दूसरों के दुख को अपना मानने का गुण अगर हमारे अंदर समाहित हो जाता है। हम मानवता की राह पर चल पड़ते हैं। ग्रामीणों ने कार्यक्रम पधारने पर फूल माला व पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से के नागरिक उनसे मिले और निसंकोच अपनी समस्याएं उनके सामने रखें। इस दौरान अभियंता मोहित व सुनील, सरपंच राकेश, कृष्ण मास्टर, मेंबर अजीत, रणसिंह, जयसिंह, मीर सिंह, सतीश, फिरोज खान व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें