फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक ने आम आदमी पार्टी के नेता को भेजा दो करोड़ की मानहानि का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा से विधायक उमेद सिंह ने अपने दिवंगत पिता सूबे सिंह के खिलाफ अमर्यादित एवं अशिष्ट टिप्पणी करने पर आम आदमी पार्टी के नेता राकेश चांदवास को दो करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में मानहानि, चरित्र हनन और शहीद के अपमान के का जिक्र किया गया हैं। वहीं विधायक ने उसे सोशल मीडिया से वीडियो हटाने और सात दिन के अंदर माफी मांगने की बात कही है।
विज्ञापन

नोटिस के अनुसार आप नेता ने एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में विधायक और उनके दिवंगत पिता स्व. सूबे सिंह के खिलाफ कथित तौर पर झूठे एवं सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान दिए है। वीडियो में विधायक को जमीन हड़पने वाला बताया गया है। उनके पिता की शहादत पर सवाल उठाए गए है।
नोटिस के माध्यम से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से विवादित वीडियो हटाने, बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही गई है। नोटिस के माध्यम से भविष्य में भी ऐसी अमर्यादित टिप्पणी न करने संबंधी लिखित आश्वासन दिया जाने को कहा गया है। विधायक उमेद सिंह ने कहा कि संबंधित व्यक्ति को सुधरने का आखिरी मौका दिया गया है। अगर सात दिनों के भीतर माफी नहीं मानी जाती है और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म से नहीं हटाई जाती है तो नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें