फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जनसुनवाई में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के निर्देश

Mon, 13 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए विधायक सुनील सांगवान। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को अपने दादरी कैंप कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामले विधायक के समक्ष रखे।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि जनता से सीधे संवाद करना जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव था उन्हें मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। अन्य मामलों के शीघ्र समाधान के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनका उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आम नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें