चरखी दादरी । शहर के एपीजे कन्या पीजी कॉलेज में स्नातक की 560 और परास्नातक में 120 सीटें हैं। जबकि बीएससी प्रथम वर्ष 80 सीटें हैं। अपने भव्य परिसर एवं योग्य शिक्षकों की वजह से इस कॉलेज में प्रवेश लेने की छात्राओं में गहन रुचि रहती है। कॉलेज में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की छात्रा विंग हैं। एनसीसी में कॉलेज की कैड्ट का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इसके अलावा कॉलेज स्तर पर आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है। विश्वविद्यालय स्तर पर अन्य गतिविधियों में भी कॉलेज की छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है। हालांकि यहां अभी प्रवेश प्रकिया शुरू नहीं हुई है।
कन्या पीजी कॉलेज में यूजी कोर्स में 560 सीटें हैं। इसी प्रकार पीजी कॉलेज में 120 सीटों पर एडमिशन होने हैं। कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 400 सीटें हैं। इसी प्रकार बीएससी नॉन मेडिकल संकाय प्रथम वर्ष में 80 सीटें हैं। बीकॅाम प्रथम वर्ष में 80 सीटें हैं। पीजी कोर्स में एमकॉम में 40 और एमए हिंदी कोर्स में 40 सीटें हैं। इसी प्रकार एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष में 40 सीटों पर एडमिशन होने हैं। कॉलेज में ज्यादातर विद्यार्थी इतिहास, भूगोल व राजनीति शास्त्र विषयों में ज्यादा रुचि लेते हैं।
प्राध्यापकों के नौ पद हैं रिक्त
कॉलेज में स्वीकृत एडिड पदों की संख्या 12 है लेकिन इस समय नौ पद खाली हैं। इस समय अस्थायी तौर पर नियुक्ति कर काम चलाया जा रहा है। इस समय कॉलेज में 18 प्राध्यापक तैनात हैं।
अभी प्रवेश के लिए शेड्यूल नहीं पहुंचा है, जैसे ही दिशा-निर्देश जारी होंगे। दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- डॉ. स्नेहलता, कार्यवाहक प्राचार्य , एपीजे कन्या पीजी कॉलेज