फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: औचक निरीक्षण करने पहुंची मंत्री श्रुति चौधरी को आंगनबाड़ी केंद्र पर लटका मिला ताला

Tue, 12 May 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी री-मॉडलिंग परियोजना को लेकर अधिकारियों से चर्चा करतीं मंत्री श्रुति चौधर - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के समक्ष सोमवार दोपहर को उस समय असहज स्थिति बन गई जब वे गांव चरखी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंची। मंत्री के आगमन के दौरान कार्य समय में आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लटका मिला जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर संतोष जताया। हालांकि मंत्री ने कहा कि वे इसकी जांच करवाएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास, सिंचाई और जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी सोमवार को दादरी जिले में बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी री-मॉडलिंग परियोजना का औचक निरीक्षण करने पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आरडी 66700 तक आरसीसी पाइपलाइन का कार्य 15 जून तक हर हाल में पूरा किया जाए।
41.30 करोड़ रुपये की लागत से चल रही यह परियोजना दादरी शहर सहित जिले के 35 गांवों के करीब 2.30 लाख लोगों की पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था को स्थायी मजबूती देगी। यह परियोजना पूरी होने से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा, बढ़ी हुई फसल उत्पादकता और जल संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी। इस दौरान वन विभाग से संबंधित लंबित कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि लोगों को इस परियोजना का लाभ समय पर मिल सके।
विज्ञापन

बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना के निरीक्षण के बाद वे गांव चरखी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में नहरी परियोजनाओं, जल वितरण व्यवस्था और अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक टीम को देशभर में भाजपा के लगातार बढ़ते जनाधार और कई राज्यों में सरकार बनाने का सबसे बड़ा श्रेय बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त के बाद अब पंजाब समेत अन्य राज्यों में भी भाजपा नई राजनीतिक इबारत लिखने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसीलाल के समय तैयार किए गए वाटर चैनलों के सुनहरे दिन अब दोबारा लौटेंगे। दक्षिण हरियाणा के टेल क्षेत्रों तक पर्याप्त नहरी पानी पहुंचाने के लिए सरकार ने मजबूत और स्थायी प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें