फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फर्जी बैंक अधिकारी बन फेक मोबाइल एप इंस्टाल करवा खाते से उड़ाए 2.30 लाख रुपये

Mon, 11 May 2026 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर अपराधियों ने बैंक से रिटायर्ड एक कर्मचारी के साथ फर्जी बैंक अधिकारी बन पेंशनर कार्ड बनवाने का झांसा देते हुए फेक मोबाइल एप्लीकेशन भेज 2.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सत्यनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीएनबी से रिटायर्ड कर्मचारी है। गत नौ मई को उसके पास व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। दूसरी तरफ से बोल रहे व्यक्ति ने खुद को पीएनबी कर्मचारी बताया और पूछा कि क्या आप पेंशनर कार्ड बनवा रहे हैं। उनके हां कहने पर उक्त व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेज दी। इस एप को उन्होंने अपने फोन में इंस्टाल कर लिया। एप्लिकेशन इंस्टाल होते ही उनके बैंक खाते से लगातार रुपये कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। जब उसने उक्त व्यक्ति से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि आपके रुपये कटेंगे नहीं और ये रुपये वापस खाते में आ जाएंगे। लगातार रुपये कटने के मैसेज आने पर उन्हें फ्रॉड की आशंका हुई।
जब उन्होंने अपने फोन में पहले से इंस्टाल बैंक की आधिकारिक एप पर जाकर खाते की स्टेटमेंट चेक की तो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 2,30,508 रुपये अनजान खातों में गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें