फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेढ़ डिग्री तक बढ़ा न्यूनतम तापमान, रात भी गर्म

Wed, 12 Jun 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नौतपा के बाद भी जिले को लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर सूर्य की तपिश बनी रही। सुबह 8 बजे के बाद ही भीषण गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान में करीब 0.7 और न्यूनतम तापमान में करीब 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 44.8 और न्यूनतम तापमान 30.6 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से रातें भी गर्म बीत रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान अभी और बढ़ने के आसार हैं। बढ़े तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि एक बार फिर से सिंध बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का रुख मैदानी राज्यों की ओर हो गया है। इसकी वजह से तापमान बढ़ रहा है। प्रशासन की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल दिन और रात के पारा में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान दिन और रात के तापमान में और उछाल देखने को मिलेगा। आमजन को अभी भीषण गर्मी से कोई राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 जून को सक्रिय होने की संभावना है। इससे 15-18 जून के दौरान तेज गति से हवाएं चलने और आंशिक बादल देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें