फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री-विधायक गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को करेंगे निपटारा : दलाल

Wed, 12 Jun 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में लोगों से मिलते वित्त एवं योजना मंत्री जेपी दलाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। प्रदेश सरकार कभी जनसंवाद तो कभी गांव-गांव विकसित भारत यात्रा के माध्यम सदैव जनता के साथ खड़ी रही है। अब दो माह में आचार संहिता से जो काम बाधित हुए हैं, उनके लिए प्रशासनिक अधिकारियों के समाधान शिविरों के आयोजन के अलावा मंत्री, विधायक स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे। यह बात प्रदेश के वित्त एवं योजना मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कस्बे में सतनाली रोड पर स्वरोजगार प्रतिष्ठान के उद्घाटन कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहरलाल की सोच सदैव जनकल्याण की रही है और अब उनको केंद्र में बिजली व शहरी विकास मंत्रालय मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। अब कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल प्रदेश को बिजली व कृषि क्षेत्र में बड़ी सौगात देंगे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा, सड़कों के नवीनीकरण के अलावा पशुपालन व कृषि क्षेत्र में सबसे अधिक बजट खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो बाजरा मात्र एक हजार रुपये प्रति क्विंटल था। मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार ने किसानों व कृषि उत्थान के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिसके कारण किसानों को पूरा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान करवाने का निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, भाजपा नेता रामबीर बेरला, जिला पार्षद सुनील हड़ौदी, पंचायत समिति चेयरमैन आनंद फौजी, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य जयबीर काकड़ौली, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी, धन सिंह श्योराण, कन्या गुरुकुल अध्यक्ष ओमप्रकाश पंचगावां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें