डाइट बिरही कलां में टीजीटी प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य धर्मेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में डाइट बिरही कलां में टीजीटी गणित शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। वरिष्ठ प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण प्रभारी नवरत्न ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद सामूहिक परिचय सत्र आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अनुभव एवं अपेक्षाएं साझा की।
इसके बाद प्रतिभागियों का पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट करवाया गया। प्रशिक्षण के आगामी सत्रों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 व आर्ट इंटीग्रेटेड लर्निंग विषयों पर व्याख्यान एवं चर्चा की गई। पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य गणित शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों, गतिविधि आधारित अधिगम व कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने वाली तकनीकों से परिचित करवाना है। दोपहर के बाद एमटी रेनू ने एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग विषय पर प्रायोगिक सत्र आयोजित किया जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों तक पहुंचाने के तरीकों का अभ्यास किया। इस अवसर पर डाइट प्रवक्ता राकेश गोदारा, नरेश कुमार , राकेश कुमार, लिपिक अभिमन्यु आदि का सहयोग रहा।