फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वीएलडीए आत्महत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 25 Jun 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सिरसा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के वीएलडीए अशोक कुमार आत्महत्या प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाने एवं दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए वेटरनरी सर्विसिस एसोसिएशन ने पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया कि वीएलडीए अशोक पर विभाग के कुछ उच्च अधिकारियों की ओर से नाजायज दबाव बनाया जा रहा था। उन पर विभागीय नियमों के विपरीत कार्य करने के लिए दबाव डाला जा रहा था। मानसिक प्रताड़ना, कार्य स्थल पर उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों एवं असहनीय दबाव के कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
यदि किसी अधिकारी की ओर से पद का दुरुपयोग करते हुए अधीनस्थ कर्मचारी को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया है या अनुचित एवं नियमों के विरुद्ध कार्य करने के लिए बाध्य किया गया है तो यह चिंताजनक एवं निंदनीय है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने अशोक आत्महत्या प्रकरण की किसी स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय समिति या सक्षम एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवाए जाने की मांग की है। उपलब्ध साक्ष्यों की गहन जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका प्रकरण में पाई जाए उनके विरुद्ध विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाए। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने एवं उन्हें नियमानुसार हर संभव सहायता प्रदान करने की दिशा में भी कदम उठाएं जाने की मांग की गई है। भविष्य में किसी भी सरकारी कर्मचारी को इस प्रकार की मानसिक प्रताड़ना का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रभावी नीति एवं शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने की मांग की है।
इसके अतिरिक्त एसोसिएशन ने ड्यूटी के दौरान वीएलडीए सुरेंद्र पर करनाल में हुए जानलेवा हमले के संबंध में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की। इस दौरान जिला प्रधान अजय कुमार, जिला सचिव प्रमोद कुमार, वीएलडीए संजीव कुमार, मोहित कुमार, भूमेश, मंजीत फोगाट, राजकुमार, प्रदीप व आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें